बकेवर। परिषदीय स्कूल खुले डेढ़ माह बीत चुका है। अभी तक बच्चों को पुस्तकें नहीं मिल सकी हैं। शिक्षक पिछले सत्र की पुस्तकों से ही बच्चों को पढ़ा रहे हैं। एक माह से अधिक समय से जिला मुख्यालय पर पुस्तकें भेजी जा चुकी हैं लेकिन वहां पर ही धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन
महेवा ब्लाक में परिषदीय 162 प्राथमिक, 43 उच्च प्राथमिक व 37 कंपोजिट विद्यालय हैं। जिसके कारण छात्र-छात्राओं को पढ़ने में परेशानी आ रही है। शिक्षकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुस्तकें अभी तक ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर नहीं पहुंची हैं। पुस्कतकों को जिले से बीआरसी और वहां से संकुल व विद्यालयों में भेजने के लिए वाहन ठेकेदार को ठेका देने में देरी से यह समस्या आ रही है।