फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल की रिपोर्ट से तय होगा थानाक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थानाक्षेत्र में पंचशील चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित व्यापारी नेता के कबाड़ के गोदाम से चोरों ने हजारों रुपये का सामान पार कर दिया था। चोरी की सूचना के तीन दिन बाद भी सिविल लाइन व जसवंतनगर थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी हुई है। मुकदमा अभी तक दर्ज नहीं हुआ है। लेखपाल के आने पर ही पता चल सकेगा घटना किसके थाना क्षेत्र में हुई है।
विज्ञापन

लालपुरा निवासी उद्योग व्यापार मंडल के जिला महासचिव शैलेश जैन का कटखेड़ा गांव में कबाड़ का गोदाम है। रविवार सुबह वह गोदाम पहुंचे तो दो ऑक्सीजन सिलिंडर, मोटर पार्ट्स, बैटरी व कमानी समेत करीब 80 हजार रुपये के सामान की चोरी का पता चला। शैलेश ने गोदाम में चोरी की सूचना डायल 112 पर दी थी। सूचना पर सिविल लाइन व जसवंतनगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी।
अब तक दोनों थानों की पुलिस घटना क्षेत्र तय नहीं कर सकी है। इस संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि घटना क्षेत्र किसका है इसकी जानकारी के लिए लेखपाल को बुलाकर नापजोख कराई जाएगी। अगर घटना क्षेत्र सिविल लाइन थाने का हुआ तो वहां पर बोर्ड लगा दिया जाएगा। ताकि आगे भी दोनों थानों के बीच सीमा को लेकर कोई परेशानी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें