फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ और लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में चार महिलाओं व तीन बच्चों समेत आठ कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें शहर में पुरबिया टोला, शकुंतला नगर नई मंडी, मानपुर चकरनगर, स्टेट बैंक जसवंतनगर, भरथना व दयालपुरा में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। दो संक्रमित गैर जिलों के हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. बीएल संजय ने बताया आठ कोरोना संक्रमित मिलने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2109 हो गई है। गुरुवार को नौ मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अब तक 2057 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 3 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। इस समय कोई मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। सक्रिय केसों की संख्या 42 है। यह सभी होम आइसोलेट हैं। फरवरी में 17 दिनों के अंदर 216 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 505 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें