फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर और चार महिलाओं समेत आठ संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शनिवार को एक डॉक्टर व चार महिलाओं समेत आठ कोरोना संक्रमित मिले। इनमें दो शहर और शेष छह ग्रामीण क्षेत्र के हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1998 हो गई है। इनमें 11 अस्पताल में भर्ती हैं। 65 संक्रमितों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। कुल डिस्चार्ज संक्रमितों की संख्या 1852 हो गई है। दो संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। 144 सक्रिय केस हैं। इनमें 133 होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

फरवरी में पांच दिन से संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। रोजाना मिलने वाले नए केसों की अपेक्षा दो गुना से अधिक मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल रही है। इस माह में पांच दिन में 105 कोरोना संक्रमित मिले। 293 संक्रमित डिस्चार्ज हुए। नोडल अधिकारी डॉ. बीएल संजय ने बताया शहर में आवास विकास व रणवीर नगर में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिले। तीन महिलाओं समेत चार संक्रमित सैफई में मिले। न्यू जवाहर का पुल लखना में एक व्यक्ति व अकबरपुर इकदिल में एक महिला कोरोना संक्रमित मिली। शुक्रवार को 5200 लोगों की कोरोना जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें