फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का इंजन फेल, डाउन ट्रैक रहा बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/जसवंतनगर। राहतपुरा-मैनपुरी फाटक रेलवे क्रासिंग के बीच रविवार को दिल्ली से कानपुर की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी का इंजन फेल होने से करीब सवा घंटे मिनट दिल्ली-हावड़ा ट्रैक ठप रहा।
विज्ञापन

इस दौरान इटावा स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन भेजकर मालगाड़ी को भेजे जाने के बाद ट्रैक बहाल हो सका। हालांकि, इस दौरान डाउन ट्रैक पर सराय भूपत से लेकर पीछे अन्य स्टेशनों पर चार एक्सप्रेस ट्रेनें रुकी रहीं।
इस बारे में स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया कि टूंडला से कानपुर की ओर जा रही आईसीडीए कंटेनर डिब्बों वाली मालगाड़ी का इंजन रविवार को सुबह 11:10 बजे राहतपुर रेलवे फाटक पर खराब हो गया।
विज्ञापन

इस वजह से ठप हो गए दिल्ली-हावड़ा ट्रैक को बहाल करने के लिए इटावा से प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी पीएमआरवी मालगाड़ी का इंजन हटाकर राहतपुर भेजा और उसे आईसीडीए मालगाड़ी में लगवाने के बाद दोपहर 12:30 बजे कानपुर रवाना किया।
बताया कि इस दौरान दिल्ली की ओर से आ रही जोगबनी, नीलांचल, कालका एक्सप्रेस व आगरा की ओर से आ रही जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित हुईं। इस वजह से राहतपुर रेलवे फाटक भी करीब सवा घंटा बंद रहा।
उधर, जसवंतनगर में करीब आधा दर्जन से ज्यादा एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। महत्वपूर्ण ट्रेनों में सुपरफास्ट ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन

इनमें बीकानेर-हावड़ा स्पेशल, कालका एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस, सीमांचल और जनसाधारण एक्सप्रेस खड़ी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें