फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचित का बहनोई बता ले गया अंगूठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के बिजौली गांव में सराफा व्यवसायी को उनके परिचित का बहनोई बताकर टप्पेबाज करीब एक लाख रुपये की लागत की नौ सोने की अंगूठियां ले गया। सराफ की शिकायत पर पुलिस ने टप्पेबाज की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बकेवर क्षेत्र के कूकेपुरा गांव निवासी रामनरेश मिश्रा की बिजौली गांव में सराफा की दुकान है। रामनरेश ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह दुकान बैठे थे। उसी दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति आया।
उसने पास के ही दुर्गापुरा ताल गांव के निवासी उनके एक परिचित का नाम लेकर कहा कि मैं उनका बहनोई हूं। उसे पत्नी व खुद के लिए एक-एक सोने की अंगूठी खरीदनी है।
विज्ञापन

वह अंगूठियां पत्नी को पसंद कराने के लिए अपने घर ले जाएगा। परिचित का नाम सुनकर वह टप्पेबाज की बातों में फंस गए। उसे एक लाख रुपये कीमत की नौ सोने की अंगूठियां घर ले जाकर दिखाने के लिए दे दीं।
काफी देर तक टप्पेबाज वापस दुकान नहीं लौटा, तो वह दुर्गापुरा ताल गांव परिचित के घर पहुंचे और उन्हेेें पूरा वाक्या बताया। परिचित के बेटे ने बताया कि उनका कोई रिश्तेदार उनकी दुकान पर नहीं गया था।
विज्ञापन

न ही गांव में रहता है। बिजौली चौकी प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि सराफा व्यापारी की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें