बकेवर। कलावती रामप्यारी बालिका इंटर कॉलेज लखना के स्थापना समारोह में सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा ने कहा कि बालिकाओं को आगे आने की जरूरत है। हम सभी को बालिकाओं और महिलाओं को आगे लाने के लिए प्रयास करना चाहिए।
12वीं तक कलावती रामप्यारी बालिका इंटर कालेज में शिक्षा प्राप्त कर स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाने पर कहा कि ये उनके जीवन का सबसे गौरवशाली क्षण हैं। सीमा ने कहा कि छात्राएं सपने देखें और उनको पूरा करने को आगे आकर कुछ बनने के लिए प्रयास करें।
उन्होंने अपनी शिक्षा के लिए अपनी चांदी की पायल व कानों की सोने की बालियां भी बेच दी थी। शिक्षा ही आपको आगे ले जा सकती है। बकेवर लखना क्षेत्र में केआर बालिका विद्यालय बालिकाओं की शिक्षा के लिए एक पहचान रखता है।
उन्होंने इस स्कूल में शिक्षा प्राप्त की ये उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने विद्यालय के संस्थापक की प्रतिमा पर व मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
लखना शिक्षा प्रसार समिति के पदाधिकारियों ने सीमा कुशवाहा और कार्यक्रम अध्यक्ष एसपी पुरवार, डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, डॉ. ध्रुव नारायण गुप्ता, डॉ. कामिनी गुप्ता, डॉ. जगदीश नारायण पुरवार का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
छात्राओं ने वंदेमातरम और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। छात्राओं ने इस मौके पर तमाम मनोहारी देशभक्ति के व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या गिरजा शुक्ला, डॉ. मनु गुप्ता, डॉ. अर्चना गुप्ता और डॉ. केके दीक्षित ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए।
इस मौके पर राम प्रकाश गुप्ता, श्यामजी पुरवार, दीप्ती सारस्वत, शालिनी गुप्ता, सुनैना, नीलम पोरवाल, संदीप सक्सेना, प्रदीप दुबे, शिवा गुप्ता, प्रीति गुप्ता, चेतना सक्सेना, ऋतु सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. अर्चना गुप्ता ने किया।
गुरु शिष्य की परंपरा का निर्वहन किया
बकेवर। सीमा ने अपनी शिक्षका रही गिरिजा शुक्ला के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सीमा ने बताया कि जब वह इस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रही थी तब आज की प्रधानाचार्या गिरिजा शुक्ला उस समय विद्यालय में शिक्षिका थी। गिरिजा शुक्ला ने उनको पढ़ाया है।
मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया
बकेवर। कलावती बालिका इंटर कालेज में दो दर्जन से अधिक मेधावी छात्राओं को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य गिरिजा शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया।