इटावा। कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता प्रत्येक न्याय पंचायत के किसी न किसी गांव में गुरुवार यानी 19 से 21 अगस्त तक प्रवास करेंगे। तीन दिन प्रवास की यह प्रक्रिया शहरों में वार्ड स्तर पर होगी। यह बात उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व जिला प्रभारी विजय मिश्रा ने बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय में कही।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक न्याय पंचायत अध्यक्ष को अपनी पंचायत में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहकर कार्यक्रम को सफल बनाना है। शहरी क्षेत्रों में हर वार्ड के अध्यक्ष को अपने वार्ड में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित कराने की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि कार्यक्रम के लिए चिह्नित पदाधिकारियों व नेताओं की सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी जा चुकी है।
कार्यालय में बुधवार को सुभाष चंद्र बोसकी जयंती भी मनाई गई। इस मौके पर शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, उदय भान सिंह यादव, मोहम्मद राशिद खान ,आलोक यादव, संजय तिवारी ,वाचस्पति दुबे, प्रशांत तिवारी ,सतीश नागर, रणवीर सिंह यादव, आरबी सिंह पाल, मेहरबान सिंह यादव, लालमन बाथम ,शिवरतन कठेरिया, हंसमुखी संखवार ,बृजपाल सिंह चौहान, सत्येंद्र महेश्वरी ,महेश कटारे ,विजय बाल्मिकी ,सुशीला देवी ,कमला वर्मा ,सरोज खान समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।