फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ग्राम पंचायतों ने किया चुनाव बहिष्कार का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मिशन इकदिल ब्लॉक के चल रहे सत्याग्रह आंदोलन के दौरान इकदिल क्षेत्र की 27 में से चार ग्राम पंचायतों ने आगामी विधान सभा चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है।
विज्ञापन

मिशन के संयोजक दीपक राज ने चुनाव बहिष्कार का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंगलवार को अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट को सौंपा। मिशन संयोजक ने कहा कि ग्रामीणों ने इस बात का संकल्प लिया कि जब तक विकास खंड की घोषणा नहीं हो जाती, चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
नारा है कि पहले इकदिल ब्लॉक बनाओ फिर हमारा वोट पाओ, ब्लॉक दो वोट लो। 27 ग्राम पंचायतों में से चार ग्राम पंचायतों कल्याणपुर, पिलखर, शेखूपुर जखौली और इंधौआ ने चुनाव बहिष्कार का एलान कर चुके हैं।
विज्ञापन

दिवाली की वजह से स्थगित सत्याग्रह आंदोलन नौ नवंबर से फिर से शुरू होगा। ज्ञापन देने के बाद मिशन संयोजक दीपक राज ने कलक्ट्रेट में साथ आए लोगों से कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया एवं सांसद रामशंकर कठेरिया ने ब्लॉक के पक्ष में कोई बात नहीं की।
यह इकदिल क्षेत्र की जनता के साथ बड़ा विश्वासघात है। सदर विधायक ने चुनाव के दौरान जनता से जो ब्लॉक निर्माण का वादा करके वोट लिया था, अब वादा पूरा न कर जनता को बहुत बड़ा धोखा दिया है।
कहा कि सांसद ने भी शेखूपुर जखौली ग्राम पंचायत के कार्यक्रम में जनता को आश्वस्त किया था, लेकिन सांसद ने मुख्यमंत्री के समक्ष ब्लॉक निर्माण के लिए कोई पहल नहीं की, जिससे साबित होता है कि इन लोगों की कथनी और करनी में फर्क है।
विज्ञापन

यही फर्क यहां की जनता में आक्रोश पैदा कर रहा है। कहा कि जनता अपने हक और अधिकार के लिए सजग है। अब जनता चुनाव बहिष्कार करके इसका बदला लेकर रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें