फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में मारपीट, फायरिंग, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के कलवारी गांव में बृहस्पतिवार को रात में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। झगड़े के दौरान हुई एक पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

इनमें एक एक व्यक्ति की जांघ में गोली लग गई। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने गोली से घायल युवक को सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी पक्ष फरार हो चुका था। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली। कलवरी गांव में चक्की के पास खेल रहे बच्चों में किसी बात पर विवाद हो गया।
बच्चों के शोर मचाने पर कटारी गांव के एक पक्ष की तरफ से सत्यपाल, मधुराज, दीप सिंह, महावीर पहुंच गए। वह लोग झगड़ा निपटाने का प्रयास कर रहे थे। उसी दौरान गांव के उदय सिंह, कन्हैया, गजेंद्र, बल्लन, अंकुश लाठी-डंडे व तमंचा लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन

देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। फायरिंग मेें सत्यपाल की जांघ में गोली लग गई। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए, जबकिसत्यपाल पक्ष के ही महावीर सिंह का सिर फूट गया।
मधुराज, उसके भाई नरेश व पिता दीप सिंह भी घायल हो गए। घायलों के मदद की गुहार लगाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने सत्यपाल सिंह को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेज दिया। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। एक पक्ष ने फायरिंग भी की है।
विज्ञापन

घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी है। तीन और लोग घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें