इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस पलटी
- फोटो : amar ujala
इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र के भाऊपुरा के पास शुक्रवार देर रात करीब दो बजे एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से आजमगढ़ जा रही यात्रियों से भरी बस पलट गई।
बस में 60 सवारी मौजूद थी जिसमें अबूसेना (36) पुत्र मोहम्मद खालिद निवासी अंबेडकरनगर, खातून (30) पत्नी अबूसेना, अभिनय यादव (25) निवासी आजमगढ़, और आयुषी (18) पुत्री अंजेसराय निवासी आजमगढ़ घायल हो गए।
बस चालक को नींद की झपकी लगने से बस अचानक डिवाइडर से टकराकर एक्सप्रेस वे के नीचे गिरकर पलट गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गंगादास गौतम चौकी प्रभारी जय सिंह के साथ मय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से पीजीआई सैफई इलाज के लिए भेजा गया। यात्रियों को दूसरे वाहनों से व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए भेजा गया।