फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसाधारण एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
भरथना रेलवे फाटक पास ट्रैक पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
भरथना। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर कानपुर से इटावा जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मरने वाले की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।
विज्ञापन

स्टेशन के पूर्वी छोर पर अप लाइन पर रेलवे फाटक संख्या 1136/15 के पास दोपहर में कानपुर से इटावा की तरफ जन साधारण एक्सप्रेस जा रही थी।
इस दौरान रेलवे लाइन पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी कर्मी पहुंचे।
मरने वाले की पहचान न हो पाने पर शव को कब्जे में लेकर रखवा दिया गया। वहीं, घटना से जनसाधारण स्पेशल एक्सप्रेस स्टेशन पर खड़ी हो गई।
रेलवे की टेक्निकल टीम ने ट्रेन के इंजन की जांच की। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान ट्रेन को आठ मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। इसके पीछे खड़ी ग्वालियर-बरौनी स्पेशल एक्सप्रेस को पांच मिनट बाद रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें