इटावा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक संघ भवन लोक निर्माण विभाग कार्यालय में हुई। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जल्द आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया।
अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। अब परिषद जल्द प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा। साथ ही कर्मचारियों के लिए कैशलेस मेडिकल क्लेम का जो बीड़ा उठाया है, उसे हर हाल में पूरा कराएंगे।
कर्मचारी सहयोग करते रहें तो संगठन जल्द ही पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि इस बार आंदोलन का परिणाम कर्मचारियों के पक्ष में ही रहेगा।
संरक्षक दिलीप मिश्रा ने कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए एकजुटता की अपील की। जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कर्मचारी एकता का नारा देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। जिला मंत्री पवन श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी कर्मचारी को कोई समस्या हो तो बेझिझक बताए।
इस अवसर पर राजेश तिवारी, प्रदीप सक्सेना, दिलीप मिश्रा, राजेंद्र यादव, अजय मिश्रा, सचिन विश्नोई सहायक अभियंता, कृपा शंकर यादव, मोहम्मद सारिक, प्रीतम शर्मा, बृजेंद्र यादव, सिनोद पाल, प्रवीण पांडेय, राकेश सक्सेना, आलोक पाराशर, इस्लाम अली, अंशुल चौहान, इंसाफ अली, अरुण यादव, आदि मौजूद रहे।