फोटो संख्या 02- भरथना ब्लॉक में महिला लाभार्थी को चाबी प्रदान करती विधायक सावित्री कठेरिया व वीडी?
- फोटो : ETAWAH
भरथना। ब्लाक सभागार में विधायक सावित्री कठेरिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 215 लाभार्थियों को आवासों की चाभी सौंपी। वहीं बढ़पुरा ब्लाक में 75 लाभार्थियों को आवासों की चाबी और स्वीकृति प्रमाण पत्र दिए गए।
विधायक ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी गरीब बिना आवास के न रहे। सरकार ने उज्जवला योजना के तहत फ्री में गैस चूल्हा व सिलिंडर दिया है।
चाबी वितरण के दौरान बीडीओ प्रतिमा शर्मा, एडीओ पंचायत प्रशांत कुमार पोरवाल, मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, महामंत्री प्रबल प्रताप सिंह आदि रहे।
उदी संवाद प्रतिनिधि के अनुसार बढ़पुरा ब्लाक में विधायक सरिता भदौरिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 50 लाभार्थियों को चाबी और 25 को स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपे गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ शौकत अली ने की। यहां ब्लाक प्रमुख गणेश राजपूत, एडीओ बढ़पुरा इंद्रपाल भदौरिया, अखिलेश यादव, रामशरण गुप्ता, श्याम चौधरी, अशोक चौहान, एमपी सिंह तोमर, दिनेश भदौरिया आदि रहे।