भरथना। कोतवाली क्षेत्र के सरायचोरी-कुशगंवा गांव के पास सांड़ से भैंस को सांड़ से बचाने के चक्कर में मंगलवार दोपहर एक युवक सेंगर नदी में डूब गया। यह देख कुछ ग्रामीणों ने नदी में कूदकर उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन पानी में डूबने की वजह से उसकी मौत हो गई।
सरायचोरी गांव निवासी आशाराम का बेटा संजीव कुमार (32) मंगलवार दोपहर सेंगर नदी के किनारे भैंस चरा रहा था। इस बीच वहां पर एक सांड़ आ गया। जिसने भैंसों पर हमला कर दिया।
यह देख युवक ने सांड़ को भगा ने का प्रयास किया, तो सांड़ नदी में चला गया। इस पर युवक वापस लौटा, तो सांड़ भी लौट आया। यह देख संजीव उसे दोबारा भगाते हुए नदी के बीच में चला गया।
जहां वह खुद पानी के भंवर में फंस कर डूब गया। यह देख आसपास मौजूद ग्रामीण नदी में कूदे और युवक की काफी देर तलाश की। तब जाकर युवक का शव ग्रामीणों को मिला।
जिसे बाहर निकाल कर उन्होंने युवक के परिजनों व पुलिस को सूचना दी। हादसे के सूचना से मृतक संजीव की पत्नी सपना देवी, तीन बेटे नितिन, निशांत व प्रशांत का रो-रोकर बुरा हाल है।