फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान सोमवार तड़के गर्भवती की मौत हो गई। जब नर्सिंग होम के डॉक्टर उसे दूसरे अस्पताल में रेफर करने की बात कहीं, तो परिजन भड़क गए।
विज्ञापन

उन्होंने महिला को हिला कर देखा तो उसकी सांसे थम चुकी थी। परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के संतोषपुर ईट गांव निवासी मोहन सिंह ने बताया कि पत्नी किरन देवी को रविवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर आईटीआई चौराहे पर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

आरोप है कि डॉक्टरों ने यहां सामान्य डिलीवरी बताकर कर पत्नी को भर्ती कर 36 हजार रुपये जमा करा लिए। इसके बाद वह दवाएं मंगाते रहे। सोमवार तड़के करीब चार बजे किरन की मौत हो गई।
यह बात डॉक्टरों ने छुुपाई और तबियत ज्यादा खराब होने की बात बोल कर उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर करने लगे। परिजनों ने विरोध किया और किरन को हिला-ढुलाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
इस पर परिजनों ने नर्सिंग होम के डॉक्टरों के खिलाफ हंगामा करने लगे तो मौके से नर्सिंग होम के प्रबंधक व संचालक समेत स्टाफ भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी जीवा राम यादव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
अगस्त में बंद होना था अस्पताल
सीएमओ डॉ.भगवानदास ने बताया कि अगस्त के आखिरी सप्ताह में नर्सिंग होम का पंजीयन रद्द होने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई थी, कि किसी भी तरह नर्सिंग होम में चिकित्सकीय सेवाएं न हो। इसे बाद बावजूद नर्सिंग होम में मरीजों का इलाज किया जा रहा था। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें