फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 अक्तूबर को वृंदावन से शुरू होगी प्रसपा प्रमुख की परिवर्तन रथयात्रा

विज्ञापन
्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तर्ज पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सामाजिक परिवर्तन रथ से प्रदेश भ्रमण पर निकलने की तैयारी पूरी हो गई। परिवर्तन रथ यात्रा 12 अक्तूबर को वृंदावन (मथुरा) से शुरू होगी। यात्रा के 14 या 15 अक्तूबर को इटावा पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

सपा से अलग होकर अपनी पार्टी प्रसपा बना चुके शिवपाल सिंह यादव की अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव से करीबियां बरकरार हैं। शिवपाल सिंह ने बड़े भाई को गुरु मान परिवर्तन रथ में उनका फोटो लगाकर आगे बढ़ने की तैयारी कर ली है।
प्रदेश में दो बार क्रांति रथ निकाल चुके मुलायम सिंह यादव की तरह ही वह भी सामाजिक परिवर्तन रथ निकालने की तैयारी कर चुके हैं। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का परिवर्तन रथ तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव इस रथ से पूरे प्रदेश का भ्रमण करेंगे। अपनी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। प्रसपा के राष्ट्रीय सचिव आदित्य यादव अंकुर ने बताया कि मथुरा के वृंदावन से 12 अक्तूबर से प्रसपा मुखिया की रथयात्रा प्रारंभ होगी।
यात्रा मथुरा और आगरा से होते हुए 14 या 15 अक्तूबर को इटावा आएगी। रथयात्रा का रोड और रूट मैप तैयार हो चुका है। यात्रा कब और किस समय किस जिले में पहुंचेगी।
यह भी निर्धारित किया जा चुका है। रथयात्रा को लेकर जल्द ही लखनऊ में पार्टी नेताओं की बैठक होगी। इसके बाद रथयात्रा को लेकर अधिकृत घोषणा कर दी जाएगी।

सामाजिक परिर्वतन रथ- फोटो : ETAWAH

सामाजिक परिर्वतन रथ- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें