इटावा। जिला सहकारी बैंक के संचालक मंडल के चुनाव में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के पुत्र और पुत्री सहित सभी 14 संचालक निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्र ने सभी निर्वाचित संचालकों को प्रमाण पत्र दिए।
वर्ष 1988 से लगातार अध्यक्ष निर्वाचित होते आ रहे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव अंकुर और पुत्री डॉ.अनुभा यादव पहली बार संचालक चुनीं गई हैं।
इनके अलावा रामबहादुर, सोन पाल, संजीव कुमार, राज नारायन, निर्लमा देवी, सुभाष चंद्र, ताले सिंह, शारदा देवी, पूर्व सभासद शकुंतला देवी, कोमल सिंह, नितेंद्र सिंह ओर ब्रजेंद्र बहादुर सिंह को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
जिला सहकारी बैंक के संचालक मंडल के चुनाव के बाद अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव की बारी है। अध्यक्ष पद के लिए 28 सितंबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसी दिन पूरी प्रक्रिया होने के बाद आवश्यकता पड़ने पर मतदान कराया जाएगा।
हालांकि इस बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव भी निर्विरोध होने की प्रबल संभावना है। क्योंकि सभी निर्वाचित 14 संचालक प्रसपा के ही है। ऐसे में प्रसपा का ही अध्यक्ष बनना तय है।
संभावना जताई जा रही है के प्रसपा की ओर से शिवपाल के पुत्र आदित्य यादव अंकुर ही अध्यक्ष पद के दावेदार होंगे। इस मौके पर सचिव कुलदीप सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक सुनील यादव, दिनेश मिश्रा, रिटायर्ड सीओ रामनाथ सिंह यादव, पूर्व उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सेंगर उपस्थित रहे। पटेल विचार मंच के संयोजक आशीष पटेल ने अंकुर का निर्विरोध निर्वाचन होने पर स्वागत अभिनंदन किया।