फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने आसपास गंदा पानी एकत्रित न होने देने की शपथ ली

विज्ञापन
बीएम पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद ने किया बच्चों का परीक्षण - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। भारत विकास परिषद तुलसी ने रामलीला रोड स्थित बीएम पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कराया। जहां करीब 100 बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। यहां बच्चों ने अपने आस-पास गंदा पानी जमा नहीं होने देने की शपथ ली।
विज्ञापन

डॉ.अनुराग श्रीवास्तव ने डेंगू, मलेरिया, वायरल और बुखार जैसी बीमारियों से सतर्क रहने एवं साफ सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी। इसके साथ ही घर की बनी चीजें ही खाने की सलाह दी। विद्यालय प्रधानाचार्या स्तुति सिंह ने सभी बच्चों को शपथ दिलाई कि वह घर के आसपास गंदे पानी को बिल्कुल एकत्रित नही होने देंगे।
मंजू सिंह एवं श्यामला पांडे ने बच्चों को समय समय पर नाखून काटने की सलाह दी। संयोजक दिनेश कुमारी ने बताया कि उनके विद्यालय में प्रतिदिन बच्चों की साफ-सफाई एवं उनके स्वास्थ्य से संबंधित सभी नियमों का ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन

पंकज कुमार सिंह चौहान ने उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि जरा भी बुखार होने पर उसकी तत्काल जांच कराएं। जन सुविधा के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। जिसका टेलीफोन नंबर 05688-259697 व 05688-258500 है। तुलसी की अध्यक्ष अंजू चौधरी और सचिव नीलिमा चौधरी ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें