फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की अमरगाथाओं से युवाओं को प्रेरित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। देश को आजादी दिलाने वाले सभी शहीद को हम सब नमन करते हैं। भाजपा सरकार ने राष्ट्रवाद को स्थापित करने के लिए सदा कार्य किया है। सबका साथ सबका विकास की भूमिका में सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन

यह बात सोमवार को नेहरू युवा केंद्र संगठन के स्वामी विवेकानंद युवा मंडल बकेवर के तत्वावधान में संयोजित आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कही।
मां भगवती गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा कर्मी महेवा आशीष मोहन एवं बकेवर युवा मंडल सदस्यों ने सभी अतिथियों को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
विज्ञापन

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। आजादी दिलाने वाले हर शहीद की अमर गाथा युगों तक हर व्यक्ति तक पहुुंचे।
भारत फिर सोने की चिड़िया कैसे बन सके इसके लिए हम सबको कार्य करना है। विधायक सावित्री कठेरिया ने कहा कि देश में सभी युवाओं को शिक्षित होकर समाज के लिए भी काम करना चाहिए।
जिला युवा अधिकारी शैलेंद्र पाठक ने कहा कि हर युवा को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी करनी चाहिए। कार्यक्रम में श्रवण कुमार बाथम, समीर रंजन त्रिपाठी, गिरिजेश तिवारी, प्रशांत मिश्रा, जितेंद गौड़, राहुल राजपूत, देवप्रताप भदौरिया, अमन तिवारी, निखिल, राजन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें