जसवंतनगर। बुखार से शनिवार को नवलपुरा मोहल्ले में मजदूरी करने वाले अनार सिंह शाक्य के 5 वर्षीय पुत्र आशु की मौत हो गई। उसे पिछले तीन दिन से बुखार आ रहा था।
उसका निजी चिकित्सक से इलाज चल रहा था। शनिवार की सुबह 8 बजे बच्चे की हालत बिगड़ने और हाथ पैर पटकते देख परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।