फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर दूसरी शादी करने और गला दबाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोतीझील कालोनी निवासी एक महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने व विरोध पर मारपीट, गला दबाकर हत्या का प्रयास करने और ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जसवंतनगर के पाठकपुरा निवासी रोहन सिंह की बेटी रूचि यादव ने बताया कि दो मई 2014 को सिविल लाइन के मोतीझील कालोनी निवासी नवीन कुमार से उसकी शादी हुई थी।
शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। विरोध करने आरोपियों ने उसके जेवर छीनकर उसे घर से भगा दिया था। इसके बाद से वह मायके में रह रही है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

आरोप है कि पति ने रेनू नाम की युवती से 29 अप्रैल को शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर वह जुलाई को ससुराल पहुंची। तो ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंद करके पीटा।
पति व रेनू ने उसे जान से मारने के प्रयास करते हुए गला दबाया और एक साधे में कागज में जबरदस्ती अंगूठा लगवा लिया। उसके शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और बचाव किया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
मायके वालों ने ससुराल वालों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। थाना प्रभारी नवरत्न गौतम ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति नवीन कुमार, ससुर कमलेश यादव, सास वैदेही, रेनू, प्रवीन समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें