फोटो संख्या 17- निवाड़ीकला में राशन कार्ड धारकों को मुफ्त बैग बांटती भाजपा विधायक सावित्री कठेरिय
- फोटो : ETAWAH
निवाड़ीकला। ब्लाक महेवा के कस्बा निवाड़ीकला में मुफ्त राशन बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया ने कहा कि अब राशन लेने में कार्ड धारकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कार्यक्रम में 156 लाभार्थियों को राशन बैग वितरित किए गए।
पूर्ति निरीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि अभी अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन बैग दिए जा रहे हैं। आगे सभी कार्ड धारकों को राशन बैग मुफ्त दिए जाएंगे।
कार्डधारकों ने एसडीएम भरथना से लेखपाल किशन कुमार की शिकायत कर हटाने की मांग की। इस पर एसडीएम ने साफ कहा कि लिखित शिकायत दीजिए हम जांच कराएंगे।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा शिवमहेश दुबे, एआरओ लखन लाल राजपूत, प्रदीप तिवारी, अरविंद ऋषी स्वर, राम किशन शुक्ला, अखिलेश तिवारी, पंकज त्रिपाठी, रविंद्र दुबे, रामकुमार तिवारी आदि रहे।