फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, लूटी व चोरी की गई दो ऑटो बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ में दो ऑटो सवार पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि एक ऑटो लूट व दूसरा चोरी का है। बदमाशों के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, एक खोखा व चार चाकू बरामद किए हैं। ये सभी औरैया के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी कपिल देव ने मंगलवार को बताया कि सिविल लाइन पुलिस व एसओजी सोमवार देर रात लोहन्ना चौराहा पर मौजूद थी। इस दौरान टीटी तिराहे के पास ठठी की पुलिया के पहले डिवाइडर कट से दो ऑटो आते दिखाई दिए।
पुलिस टीम ने ऑटो को रोकने का प्रयास किया लेकिन सवार ऑटो लेकर भागने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने ऑटो का पीछा किया तो आरोपी बुलाकीपुर के पास ऑटो छोड़कर भागने लगे।
विज्ञापन

पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव करते हुए घेराबंदी कर पांचों बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों के नाम औरैया के थाना अजीतमल, राजीव नगर निवासी मान सिंह उर्फ राजा, साफर गांव के सोनवीर नागर उर्फ सोनू, रामवीर उर्फ कल्लू, सुजनीपुर के अभिषेक उर्फ ऋषि व सूर्य कालोनी निवासी आकाश हैं।
पुलिस ने पूछताछ कर मंगलवार को बदमाशों को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
14 सितंबर को लूट व जून में की थी चोरी
एसपी सिटी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के पास बदमाशों ने 14 सितंबर को चालक से ऑटो लूटा था। जून में बदमाशों ने रेलवे स्टेशन पार्किंग से बिना नंबर प्लेट का ऑटो चुराया था।
मास्टरमाइंड है मान सिंह
एसपी सिटी ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़ा गया मान सिंह उर्फ राजा मास्टर माइंड है। उस पर विभिन्न थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं। मान सिंह नए-नए युवकों को लूट व चोरी करने के तरीके सिखाकर वारदात कराता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें