बकेवर। विकासखंड महेवा की ग्राम पंचायत पिलखना और कुड़रिया में मंगलवार को किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को कृषि विविधीकरण अपनाकर आय दोगुनी करने के बारे में जानकारी दी गई।
नोडल अधिकारी अनिल वीर सिंह चौहान ने किसानों को पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। पशुओं में खुरपका, मुंहपका रोग से बचाव व निशुल्क टीकाकरण व पशुओं में टैगिंग कराए जाने पर जोर दिया। कहा कि, कृषि विविधीकरण अपना कर किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं।
मास्टर ट्रेनर सुधीर कुमार शुक्ला ने बीज ग्राम योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि योजना, खेत तालाब योजना के बारे में जानकारी दी। कृषि यंत्रों पर मिल रही छूट के बारे में भी बताया।
कृषकों को वर्मी कंपोस्ट का व्यवसायिक उत्पादन करने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने की। यहां बीडीसी सहदेव सिंह, आरती देवी, उषा देवी, रूपाली, सीता देवी, गायत्री, निर्मला देवी, रानी देवी, माधुरी देवी, रमेशचंद्र, निर्जला देवी मौजूद रहीं।
ग्राम कुड़रिया में एडीओ कृषि राजेश चौबे ने किसानों को खरीफ फसल प्रबंधन पोस्ट हार्वेस्टिंग मैनेजमेंट, किसानों के उत्पादन संगठन बनाने पर जोर दिया। मास्टर ट्रेनर लखपति सिंह ने जैविक खेती करने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण कुमार उपाध्याय ने की।