फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3000 मीटर की दौड़ में महेवा के आदित्य प्रथम

विज्ञापन
विजेता छात्रा को मेडल पहनाकर सम्मानित करते अधिकारी व शिक्षक - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
भरथना। सांसद खेल स्पर्धा के दूसरे दिन माध्यमिक स्तर के बालक-बालिकाओं ने खेल कौशल दिखाया। इसमें 3000 मीटर की दौड़ में महेवा के आदित्य प्रथम रहे। विजेता-उप विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मोढ़ी गांव में स्थित मिनी खेल स्टेडियम में प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अहेरीपुर के रोहित पाल ने प्रथम, निवाड़ीकलां के त्योगेेद्र कुमार द्वितीय और मोढ़ी के आर्यन यादव तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में प्रथम रोहित पाल, द्वितीय अभय प्रताप सिंह बकेवर, तृतीय स्थान पर अरुण कुमार महेवा रहे। 400 मीटर की दौड़ में भरथना के जमानत अली ने प्रथम, महेवा के अरुण कुमार द्वितीय और अहेरीपुर के अंशु तृतीय रहे। 800 मीटर की दौड़ में भरथना के रवि ने प्रथम, बकेवर के अर्जुन ने द्वितीय व अहेरीपुर के आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर की दौड़ में महेवा के आदित्य प्रथम, अहेरीपुर के धर्मेंद्र पाल द्वितीय और नौगवां के कन्हैयालाल तृतीय रहे।
लंबी कूद में भरथना के ईशु यादव ने प्रथम, भरथना के सोमू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की कबड्डी में श्री बिहारी जी इंटर कॉलेज अहेरीपुर की टीम जीती। जबकि उपविजेता जनता इंटर कॉलेज बकेवर और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बाबूराम इंटर कॉलेज बकेवर की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

इसी प्रकार बालिका वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से लखना की आरती, बिबौली की राबड़ी रही। द्वितीय स्थान पर लखना की निधि रही। 200 मीटर की दौड़ में प्रथम नेहा भरथना, द्वितीय उपासना लखना, तृतीय रुचि भरथना रही। 400 मीटर की दौड़ में प्रथम नेहा भरथना, द्वितीय राबड़ी बिबौली, तृतीय खुशबू लखना रही। 800 मीटर की दौड़ में प्रथम नीलम बिबौली, द्वितीय प्रभा बिबौली, तृतीय संध्या महेवा रही।
लंबी कूद में प्रथम नेहा भरथना, द्वितीय कामिनी लखना, तृतीय मुस्कान मोढी रही। खो-खो में श्रीबिहारीजी इंटर कॉलेज अहेरीपुर की बालिकाओं ने बाजी मार कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं व उपविजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान पीटीआई योगेंद्र चौधरी,शोएब आलम,अतहर हुसैन आदि अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें