फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में रूबिया नाज अव्वल

विज्ञापन
फोटो संख्या 10- राजकीय महिला महाविद्यालय में पोस्टर प्रदर्शित करती छात्राएं - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटावा में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तृतीय चरण के अंतर्गत आज पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य थीम नारी सशक्तीकरण रखा गया। इसमें रूबिया नाज अव्वल रहीं।
विज्ञापन

महाविद्यालय की छात्राओं ने विषय को ध्यान में रखकर रंग-बिरंगे और बहुआयामी पोस्टर बनाए। डॉ. रेखा, डॉ. अमित कुमार तथा डॉ. अनुपम सिंह ने मूल्यांकन कर रूबिया नाज को प्रथम, प्रिया को द्वितीय और अंकिता को तृतीय, लक्ष्मी राजपूत को सांत्वना पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्यामपाल सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भरता किसी भी समाज के सशक्तीकरण का मूल मंत्र है। यह आत्मनिर्भरता उचित प्रशिक्षण से ही प्राप्त की जा सकती है। छात्राओं को चाहिए कि वह मन लगाकर पढ़ें और इस मंत्र को गांठ बांध लें।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पुरस्कार की राशि पांच हजार से बढ़ाकर दस हजार रुपये की गई। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी चंद्रप्रभा ने इस मिशन के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया। योजनाओं की रूपरेखा बताई। कार्यक्रम में डॉ. अजय दुबे, दुर्गेश लता, डॉ. रमाकांत राय, सपना वर्मा, डॉ. डॉली रानी की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें