फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ व किशोरी के अपहरण में तीन गिरफ्तार 11

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। कोतवाली पुलिस ने महिला व किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। वही, 13 साल की लड़की का अपहरण कर उसे शिकोहाबाद ले जाने वाले दो आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया कि दयालपुरा गांव की एक महिला ने गांव के जयराम पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे शनिवार को धनुुआ गांव से गिरफ्तार कर लिया। इधर, नगला उदय भान गांव में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ व पॉस्को एक्ट के मामले में फरार चले आरोपी राकेश लोधी को पुलिस ने उसके घर से पास से गिरफ्तार किया। इसी प्रकार कैस्त गांव की 13 साल की लड़की का गांव के जितेंद्र कुमार व दुर्गेश ने अपहरण कर लिया था। पुलिस रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश कर रही थी। तभी पुलिस ने शनिवार को दोनों को जसवंतनगर ब्लॉक के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें