फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत विवेकानन्द की रिद्धिमा ने पाये 97.2 फीसदी अंक

विज्ञापन
फोटो संख्या 33- होली प्वाइंट भरथना के टापर छात्र छात्राएं - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। संत विवेकानंद सीसे पब्लिक स्कूल की छात्रा रिद्धिमा मिश्रा ने 97.2 फीसदी अंक, साहिल यादव एवं अभय प्रताप ने 96.40, आलोक कुमार ने 96, यामिनी वर्मा एवं अंशिका तिवारी ने 95.8, शिखा शर्मा ने 95.6, अनामिका एवं शिवानंद दीक्षित ने 95.4, अभय दुबे एवं अदिति गुप्ता ने 95.2 फीसदी अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य एवं सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर डा.आनंद और प्रबंधक विवेक यादव ने उन सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने की घोषणा की जिन्होंने शानदार अंक प्राप्त किये हैं।
विज्ञापन

संतुष्ट न होने पर दे सकते हैं परीक्षा
सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर डा.आनंद ने बताया कि जो बच्चे अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है वे सीबीएसई की आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा जो संभवत 16 अगस्त से 15 सितंबर के मध्य होगी, उसमें शामिल हो सकते हैं। जिसकी पूर्ण सूचना शीघ्र ही सीबीएसई देगी।
माउंट लिट्रा जी स्कूल की कक्षा 12वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा
माउंट लिट्रा जी स्कूल के छात्र अर्पित कुमार राज और आयुष दीक्षित ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता पिता एवं स्कूल का नाम रोशन किया। इसी क्रम में उमंगराज, नमन अग्रवाल, हर्षित कुमार, आयुषी गौतम, गौरांग चतुर्वेदी, पवन गुप्ता, रति सिंह, तनिष्क तिवारी, काव्या सिंह, रौनक सुषांत एवं निषांत यादव ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया। स्कूल के प्रबंधक अतिवीर सिंह यादव, वाइस चेयर मैन डा विकास यादव, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने सभी के सुनहरे भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

रामजी रहे भरथना के टॉपर
भरथना संवाद न्यूज के अनुसार विवेक विहार स्थित होली प्वाइंट एकेडमी के छात्र रामजी यादव ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर रहे। इसी प्रकार शुभि गुप्ता ने 95 दूसरे और अंकित यादव ने 92 प्रतिशत पर तीसरे स्थान पर रहे। संस्था के डायरेक्टर/प्रधानाचार्य प्रदीप चंद्र पांडेय सहित अध्यापक अनुराग दीक्षित ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनकी लगन तथा कठिन परिश्रम की सराहना की। मोहल्ला महावीर नगर निवासी सभासद ब्रजेश यादव मुनुआ के पुत्र रामजी का पिता मुनुआ,मां सुषमा यादव ने मिष्ठान खिलाकर हौसला अफजाई की। बहिन रुचि, वर्षा ने भाई की सफलता पर खुशी खुशी व्यक्त की ।
लार्ड मदर में उज्ज्वल बने टॉपर
बकेवर संवाद न्यूज के अनुसार लार्ड मदर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के छात्र उज्जवल गुप्ता ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पारस त्रिवेदी ने विद्यालय में द्वितीय, अमनदीप ने तृतीय, तनवी ने चतुर्थ, स्नेहा एवं स्वाति ने संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया। संस्था के प्रबंधक पप्पनजी, प्रधानाचार्य अवलेन्द्र कुमार, उप प्रधानाचार्य विवेक श्रीवास्तव सहित उपेंद्र सेंगर, ज्ञानेंद्र सिंह ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनकी लगन तथा कठिन परिश्रम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें