फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई के 12 वीं के नतीजे घोषित, छात्र छात्राओं ने खुशी मनाई

विज्ञापन
फोटो संख्या 22- डीपीएस इटावा में परीक्षाफल आने पर खुशी जताते छात्र छात्राएं - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। सीबीएसई इंटरमीडिएट के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। परीक्षा परिणाम घोषित होने का काफी समय से इंतजार हो रहा था। बिना परीक्षा के पास होने और बारिश ने छात्रों के उत्साह पर फेरा पानी फेर दिया। छात्र छात्राएं स्कूलों में जाकर परीक्षा परिणाम आने पर खुशी का इजहार भी नहीं कर सके। हालांकि परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र छात्राओं में पहले जैसा उत्साह भी नहीं दिखाई दिया। विद्यालयों की प्री बोर्ड परीक्षा तथा कक्षा 10 और कक्षा 12 के अंकों के आधार पर अंक दिए गए। जिले में सीबीएसई के इंटर की कक्षाओं में 3032 परीक्षार्थी थे। बारिश के कारण छात्र छात्राएं घरों पर ही रहे और इंटरनेट पर ही अपना परीक्षाफल देख कर खुशी मनाई।
विज्ञापन

सेंटमेरी के अक्षत और अंशिका टॉपर
सेंटमेरी इंटर कॉलेज के अक्षत सिंह (साइंस) और छात्रा अंशिका केसरवानी (कॉमर्स) 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टॉपर बने। प्रिंसिपल फादर जोबी जोसेफ ने बताया कि संस्था के सभी 200 बच्चे अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। अक्षत सिंह 98.2, अंशिका केसरवानी 98.2, श्रेयांश 97.8, यशी कुलश्रेष्ठ 97.8, कनिष्क शर्मा 97.6, आयुश प्रताप सिंह 97.4, देव भसीन 96.8, अन्वी अग्रवाल 96.6, जतिन दुलानी 96.6, आयुश तिवारी 96, वैष्णवी 96, देविका तोलानी 96, भावना तिवारी 95.8, नैंसी गुप्ता 95.8, अपार जोत सिंह 95.8, देवांश टंडन 95.8, दीपाली श्रीवास्तव 95.6, श्रृष्टि पाल 95.6, ईशु पाल 95.4, मो.सलीम 95.4, रोहित प्रताप सिंह 95.4, श्रृष्टि श्रीवास्तव 95.4, वैभव दुबे 95.4, जागृति 95.4, आकृति सिंह 95.2, तृप्ति दीक्षित 95.2, एन्न जेकब 95.2, अभिनव अवस्थी 95 व अमीषा सिंह 95 सहित 29 छात्र छात्राओं ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। मैनेजर फादर फादर बिंसन ने बताया कि सेंटमेरी के 62 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर गौरवान्वित किया है।
डीपीएस में शिवम यादव 97.2 अंकों के साथ बने स्कूल टॉपर
डीपीएस के शिवम यादव ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। प्रधानाचार्य भावना सिंह ने बताया कि वैष्णवी गुप्ता 96.8 प्रतिशत और अनिकेत यादव 96.8 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर अर्पिता 96.6 प्रतिशत रहीं। खुशी यादव 95.4, गार्गी वरयानी 95.6, प्रियांशी वरयानी 95.6, योगेश धनगर 95.2, दिव्यांशू तिवारी 95.2, विश्वकीरत शुक्ला 94.8, खुशी शाक्य 94, शुभ गुप्ता 94.2, परी सिंह ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किए। संस्था के चेयरमैन विवेक यादव ने सफल होने का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

सुदिति के टॉपर बने प्रसून
सुदिति ग्लोबल एकेडमी में गणित वर्ग में प्रसून मिश्रा ने 97.2, दीपाली शर्मा ने 97, रुचिता अग्रवाल ने 96.2, तृप्ति ने 96.2, निश्चल सोनी ने 96, वर्षा यादव ने 96, तृप्ति यादव ने 96, अभिनव पाल ने 95.4, अशि दुबे ने 95, नंदिनी अग्रवाल ने 95.2, मयंक पाल ने 94.8, वाणिज्य वर्ग में प्रभात गुप्ता ने 96 अंक प्राप्त किये। जीव विज्ञान में सोनल पोरवाल, वैष्णवी शुक्ला ने 94.8 ,वाणिज्य में प्रभात गुप्ता ने 96, भौतिक विज्ञान में प्रसून मिश्रा ने 97, रसायन विज्ञान में निश्चल सोनी ने 97, जीव विज्ञान वर्ग में सोनल पोरवाल, पल्लवी, स्नेहा वर्मा, सौम्या ने 95 अंक, अंग्रेजी में दीपाली शर्मा ने 97, अर्थशास्त्र में नंदिनी जैन, सोनाली यादव ने 96, बिजनेस स्टडीज में सोनल बंसल ने 96 फीसदी अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रबंधक सतीश कुमार, प्रबंध निदेशक डॉ राम मोहन, निदेशक मयंक यादव, प्रधानाचार्य कमल कुमार ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें