इटावा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को जिले में संचालित प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण किया गया। मानक से अधिक धुआं निकलने पर पांच वाहनों का चालान किया गया। संभागीय निरीक्षक प्राविधिक विवेक कुमार खरवार ने प्रदूषण जांच केंद्रों पर जांच की।
दूसरी ओर, कार में सीट बेल्ट न लगाने व मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों को बिना कोई कार्रवाई किए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ब्रजेश व यातायात प्रभारी राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में कोविड-19 से बचाव व सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की वीडियो क्लिप दिखाई गई।
हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कांस्टेबल सुदीप कुमार, प्रवर्तन दल के सिपाही विश्वनाथ, मुकेश कुमार, सर्वेंद्र, सत्यवीर आदि मौजूद रहे।