फोटो संख्या 31- सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मौजूद घायल व बच्चा
- फोटो : ETAWAH
सैफई। इटावा-मैनपुरी रोड पर स्थित रमैयापुर गांव के पास तेज रफ्तार प्राइवेट एंबुलेंस अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ला निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि पत्नी पिंकी को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार को बलराम सिंह चौराहा स्थित ममता गुप्ता हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।
जहां पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। लेकिन सांस लेने में दिक्कत होने पर डॉक्टरों ने उसे सैफई ले जाने की सलाह दी। वह निजी एंबुलेंस से रिश्तेदार श्री कृष्ण व उनकी पत्नी लक्ष्मी के साथ बेटे को लेकर सैफई जा रहा था।
इटावा-मैनपुरी रोड स्थित रमैयापुर गांव के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को बाहर निकला और 108 एंबुलेंस से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया।
फोटो संख्या 30- रमैयापुर गांव स्थित नाले में पलटी प्राइवेट एंबुलेंस- फोटो : ETAWAH