फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। सहसों क्षेत्र के सिंडोस गांव के प्रधान पर रंजिशन जानलेवा हमला किया गया। फायरिंग के दौरान खेतों पर फसलों की रखवाली को जा रहे बालक के गले में गोली लगी, जिससे उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सज्जन सिंह राजावत ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य मुनेश्वर सिंह ग्राम प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिश मानते हैं। दो नवंबर की शाम फोन पर धमकी देते हुए चैलेंज किया कि प्रधानी छोड़ दो नहीं तो मौत की नींद सुला दूंगा।
दीपावली के दिन शाम को लगभग 6 बजे आरोपी चार पहिया वाहन से ार पर आ धमके और फायरिंग करते हुए ललकारा। हमलावर गांव के बाहर स्थित नेत्रपाल सिंह की मुर्गी फार्म के पास स्थित सती माता के मंदिर पर पहुंचे, जहां वे अन्य लोगों के साथ मंदिर पर पूजा अर्चना में व्यस्त थे।
विज्ञापन

हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। वह तो बच गए परंतु गोली खेतों पर फसलों की रखवाली के लिए बाइक से जा रहे गांव के आलोक के गले में जा लगी। बालक को गोली लगते ही हमलावर फायरिंग करते हुए भिंड की ओर भाग गए।
हमलावर इससे पूर्व भी दो बार जानलेवा हमला कर चुके हैं। जिसकी पुलिस को दोनों बार सूचना दी गई थी।
सहसों थानाध्यक्ष तेज सिंह ने बताया कि मुनेश्वर सिंह, सिम्मी सिंह, जितेंद्र सिंह हाल निवासी अटेर रोड भिंड व एक अज्ञात के विरुद्ध प्रथम दृष्टया जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।
भिंड में नौकरी करता है मुख्य आरोपी
मुख्य आरोपी मुनेश्वर सिंह मध्य प्रदेश के भिंड जिले में सिंचाई विभाग में सरकारी ड्राइवर के पद पर तैनात है। वह अपने गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव भी जीत चुका है।
वर्तमान में क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। सज्जन के प्रधानी का चुनाव लड़ने से मुनेश्वर सिंह दुश्मन मानता है, जिससे आए दिन गांव के अंदर फायरिंग आदि होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें