फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। गांव चकूपुर के ग्रामीणों ने जेल के उद्घाटन के एक दिन पहले गांव की सड़क पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। सड़क सही करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पीडब्ल्यूडी से शिकायत की, लेकिन अब तक रोड सही नहीं कराई गई।
विज्ञापन

जेल के उद्घाटन के एक दिन पहले ही महिलाओं ने चकूपुर गांव की सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन किया और कहा कि जेल के उद्घाटन से हम लोगों को कोई मतलब नहीं। हम लोगों की रोड सही होना चाहिए, जिससे हम लोग बीमारियों से बच सकें।
उधर, गांव में पांच वर्ष से ग्रामीण दलदल जैसी रोड से गुजरने को मजबूर है। ग्रामीणों का आरोप है कि 2015 से महोला गांव में सेंट्रल जेल बनना शुरू हुई थी। तभी इसी रोड से होकर मिट्टी के भरे हुए डंपर गुजरने शुरू हो गए थे, जिससे सड़क कई जगह खराब हो गई।
विज्ञापन

कई लोगों को सड़क खराब होने की वजह से चोटिल भी होना पड़ा। यह संपर्क मार्ग इटवा मैनपुरी मार्ग पर मदर डेयरी वैदपुरा तक लगभग तीन किलोमीटर खराब हो चुका है।
प्रशासनिक अफसरों ने इसे सही करवाने के लिए प्रयास नहीं किए। मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई होने की वजह से लगभग एक दर्जन से अधिक गांव राहगीरों का निकलना रहता है।
सीएम योगी के आने से जेल के आसपास तो रोड को गड्ढा मुक्त कर सही किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग से शिकायत की गई, लेकिन आज तक हमें सही सड़क पर चलने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ है।
शारदा देवी, ज्ञान देवी, ऊषा देवी, सावित्री देवी, धन देवी, मीरा देवी, रेखा देवी, आशा देवी, मिथुन कुमार, अरविंद कुमार, कुलदीप, महेश चंद्र, रामनारायण समेत एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने विरोध जताया है।
एक साल से गड्ढों से पटी हैं सड़कें
लवेदी। पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर गहरे गहरे गड्ढ़े अभी तक नहीं भरे गए हैं। लोगों को इन गड्ढ़ों से होकर गुजरना पड़ रहा है। समीपवर्ती ग्राम मड़ौली की सड़क करीब एक साल से गड्ढों से भरी पड़ी है।
नगला खजुरी से नगला शिव सिंह और पहाड़पुर से लवेदी तक लखना से मानपुरा, चकरनगर मार्ग से असदपुर मार्ग व आमहार से बिजौली मार्ग, करौंधी से अड्डा रामनगर मार्ग के अलावा लखना से चंद्रपुरा निहाल सिंह भोगनीपुर नहर पटरी सहित तमाम अन्य सड़कें खराब पड़ी हुई हैं।
लवेदी क्षेत्र के समाजसेवी अशोक अग्निहोत्री, क्षीरेंद्र अवस्थी, रामनरेश त्रिपाठी, गुलजारी सिंह चौहान, महेश सिंह चौहान, बलवीर त्रिपाठी पूर्व प्रधान असदपुर, चिंटू भदौरिया, दीपेश दुबे आदि ने सड़कों को सही कराने के लिए ज्ञापन सौंपेंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें