फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ सिपाही से साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाल क्षेत्र के गांव मढैला निवासी सीआरपीएफ के जवान के संयुक्त खाता से साइबर ठगों ने फोनकर 15 लाख रुपये की निकासी कर ली। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

गांव मढैला (बाहरपुरा) निवासी सीआरपीएफ जवान मुलायम सिंह ने दर्ज मुकदमे में बताया कि पत्नी मीरा देवी के साथ उनका भारतीय स्टेट बैंक भरथना व सेंट्रल बैंक बाहरपुरा में खाता है।
बेटी प्रवीना का सेंट्रल बैंक बाहरपुरा में खाता है लेकिन मोबाइल नंबर एक ही है। साइबर ठगों ने धोखाधडी करके तीनों खाते से कुल 15 लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने बैंक में शिकायत की तो जानकारी कि दो मोबाइल नंबरों पर खातों में रुपये भेजे गए हैं। जवान ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें