इटावा। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला उदयसिंह में शनिवार रात चहारदीवारी कूदकर घुसे चोरों ने चार लाख के जेवर और नगदी व अन्य सामान चुरा ले गए। वारदात के वक्त पूरा परिवार छत पर सो रहा था। रविवार सुबह चोरी की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
नगला उदयसिंह गांव निवासी जंग बहादुर पुत्र बीरबल सिंह शनिवार रात परिवार सहित मकान की छत पर सो रहे थे इसी दौरान चोर बाहरी की दीवार फांदकर घर में घुस आए। कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी से एक सोने का हार, दो कानों की झुमकी, दो सोने की चेन, दो जोड़ी पायलें तथा 30 हजार रुपये लेकर चले गए।
गृहस्वामी जंग बहादुर की पत्नी प्रीति तड़के करीब 5:30 बजे जागकर जब नीचे तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा देखा। उन्हाेंने इसकी सूचना छत पर सो रहे घर के अन्य सदस्यों को दी। हो हल्ला मचने पर आसपास के लोग भी आए। लोगों ने घर के आसपास तथा खेतों में सामान को खोजने की कोशिश भी की, मगर सफलता हासिल नहीं मिली। सूचना मिलने पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
जंगबहादुर ने बताया कि लगभग दो माह पूर्व उनके छोटे भाई सतेंद्र चौहान की शादी हुई थी। उसका जेवर भी कमरे में ही रखा हुआ था। उसे भी चोर चुरा ले गये। कुल नगदी सहित लगभग चार लाख से ज्यादा का सामान का चोरी हुआ है।
दीवार फांदकर घुसे, जेवर-नगदी चुराई
नगला उदयसिंह गांव में हुई घटना, घर के लोग छत पर सो रहे थे