फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के कपड़ा कारोबारी की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरा रसूलपुर गांव में दोस्त के घर आए दिल्ली के चांदनी चौक के रहने वाले कपड़ा कारोबारी की संदिग्ध हाल में मौत से सनसनी फैल गई है। पुलिस घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुटी है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि कपड़ा कारोबारी की मौत छत से गिरने के कारण हुई है। लेकिन चर्चाओं पर यकीन करें तो कारोबारी को छत पर धारदार हथियार से मारने के बाद गिराया जाना बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को पूछताछ लिए उठाया है।
दिल्ली के चांदनी चौक के रहने वाले कपड़ा कारोबारी रामप्रीत अपने दोस्त के गांव पिपरा रसुलपुर में स्व. बलिराम के घर शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बताया जाता है कि करीब 13 साल पहले बलिराम से दिल्ली में ही रामप्रीत की दोस्ती हुई थी। बलिराम के मौत के बाद भी दोस्ती उसके परिवार से कायम रही। रामप्रीत अक्सर पिपरा रसूलपुर आता रहता था। इस बीच बीते दिन स्व. बलिराम के घर शादी समारोह में शामिल होने वह आया था। शादी समाप्त होने के बाद वह यही रूक गया। कुछ दिन पहले रामप्रीत की पत्नी भी पिपरा रसूलपुर गांव आ गई। इस बीच रविवार को पिपरा रसूलपुर गांव में स्व. बलिराम के घर के छत के नीचे दिल्ली के चांदनी चौक के रहने वाले कपड़ा करोबारी रामप्रीत (46) का शव मिला।
विज्ञापन

स्व. बलिराम के बेटे दिलीप ने बताया कि उसके पिता के दोस्त रामप्रीत दिल्ली चांदनी चौक में कपडे़ के कारोबारी थे। शादी समारोह में शामिल होने आए थे। मौत को लेकर उसने सटीक जानकारी नहीं दी। कहा गया कि छत से गिरने के कारण रामप्रीत की मौत हो गई। संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस भी माथा पच्ची कर रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि कारोबारी रामप्रीत की धारदार हथियार से हत्या कर शव को छत के नीचे फेंक दिया गया। चर्चाओं पर यकीन करें तो महिला को लेकर हत्या हुई है। वही पुलिस इस मसले पर खामोश है। साथ ही पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की सटीक जानकारी मिल सकेगी। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। मृतक परिजनों को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें