फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज औरैया-इटावा में मुख्यमंत्री का हवाई दौरा: बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर जानेंगे मौजूदा हालात

Mon, 09 Aug 2021 01:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित गांवों का दोपहर में हवाई दौरा करेंगे। वह ढाई बजे गेल दिबियापुर में हेलीकाप्टर से उतरकर ककोर मुख्यालय पहुंचेंगे।
विज्ञापन
यूपी में बाढ़ का कहर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज औरैया व इटावा के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वह जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर इन जिलों में संचालित राहत व बचाव कार्यों की मौके पर समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के मुताबिक यमुना में आई बाढ़ से अजीतमल और औरैया तहसील के 24 गांव प्रभावित हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित गांवों का दोपहर में हवाई दौरा करेंगे।

वह ढाई बजे गेल दिबियापुर में हेलीकाप्टर से उतरकर ककोर मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां पर बाढ़ प्रभावित गांव में राहत और बचाव के साथ दी जाने वाली मदद को लेकर अफसरों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन


डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। औरैया के बाद शाम चार बजे वह इटावा जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें