फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने महिलाओं का बढ़ाया मान : गीता

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। भाजपा सरकार ने महिलाओं का मान-स्वाभिमान बढ़ाकर स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उत्थान किया है। प्रदेश विधानसभा चुनाव में रिकार्ड बहुमत से भाजपा पुन: सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

यह बात राज्यसभा सांसद और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात करते हुए कही।
सिंहुआ गांव स्थित आवास पर शनिवार को राज्यसभा सांसद और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में देश व प्रदेश की सरकारों ने महिला हितों की रक्षा कर उनके उत्थान का कार्य किया है।
प्रदेश में कानून का राज स्थापित होने पर महिला बिना भय के किसी भी समय कहीं भी आ-जा रही है। कहा कि किसान, व्यापारी, मजदूर आदि वर्ग लाभान्वित है।
प्रदेश में आने वाले विधान सभा चुनाव में रिकार्ड बहुमत से पुन: भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों से विधान सभा चुनाव में जीत का लक्ष्य तय कर जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद गीता शाक्य ने नववर्ष के उपलक्ष्य में केक काटकर मौजूद लोगों को नए वर्ष की बधाई दी। इससे पहले भरथना के युवा समाजसेवी राजे तिवारी ने उनको शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान मुकुट सिंह शाक्य, राजे तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें