इटावा। जिलाधिकारी श्रुति सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। विभिन्न स्थानों से दूध के पांच नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन ने बताया कि ब्रजेेश कुमार पाल राघवपुर, रामआसरे दामोदरपुर, सिंटू और सागर सिंह हविलिया और विपिन बिरारी से दूध का नमूना लिया गया। टीम में ओपी यादव, राजकुुमार घोष, प्रदीप कुमार, मोहर सिंह, शैलेंद्र कुमार शामिल रहे।