फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 60 स्कूल बनाए गए केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बोर्ड ने परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

इस बार हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं में जिले के लगभग 42,000 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इनके लिए 60 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएंगी।
ऑनलाइन यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों से आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद यूपी बोर्ड की ओर से जिले के 60 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

इन 60 विद्यालयों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने जारी कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि परीक्षा केंद्र की सूची जारी कर दी गई है।
यदि परीक्षा केंद्र को लेकर किसी को कोई आपत्ति है तो वह अपनी आपत्ति 13 जनवरी तक दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। पिछली बार जिले में परीक्षा कराने के लिए 75 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
तब कोरोना के नियमों के चलते परीक्षार्थियों को दूर-दूर बैठाने की व्यवस्था थी। इस बार 60 विद्यालयों की को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उधर, इस बार चार ऐसे विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिन्हें पिछली बार की बोर्ड परीक्षा में केंद्र नहीं बनाया गया था।
इनमें जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज बुआपुर, शिवाजी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज इटावा, राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज नगला हीरालाल तथा पृथ्वीराज चौहान उच्च माध्यमिक विद्यालय बहादुरपुर शामिल हैं।
बोर्ड परीक्षा के लिए पिछली बार 75 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था, जबकि इस बार 60 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पिछली बार जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, उनमें से 19 विद्यालय ऐसे हैं, जिन्हें इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन

यह पूरी प्रक्रिया यूपी बोर्ड की ओर से ऑनलाइन की गई है। अभी से आपत्तियां मांगी गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें