इटावा। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन इटावा ने चौथी एनुअल स्कूल/क्लब एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन सुदिति ग्लोबल एकेडमी में किया गया।
मुख्य अतिथि सीओ सिटी राजीव सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी नरेश चंद्र यादव रहे। पहले दिन बालक व बालिका वर्ग में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
जिसमें 18 वर्षीय बालिका 100 मीटर रेस में काजल प्रथम, दीक्षा द्वितीय, कामिनी तृतीय, 400 मीटर रेस में सुमन तिवारी प्रथम, दीक्षा द्वितीय, नंदनी तृतीय, 800 मीटर में सुमन तिवारी प्रथम, अमीषा द्वितीय, कामिनी तृतीय।
16 वर्षीय बालिका में कीर्ति बघेल प्रथम, रेनू द्वितीय, अंजलि बघेल तृतीय स्थान, 800 मीटर रेस में पलक तालिया प्रथम, अनुष्का द्वितीय, मोहनी तृतीय, 300 मीटर रेस में कीर्ति बघेल प्रथम, प्रीति यादव द्वितीय, अनुष्का यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग 18 वर्षीय 400 मीटर विश्वजीत यादव प्रथम, योगेश द्वितीय, तेजस तृतीय स्थान रहे। 3000 मीटर रेस में अभिषेक कुमार प्रथम, वैभव द्वितीय और अभिषेक कुशवाहा तृतीय, 800 मीटर रेस में विश्वजीत यादव प्रथम, विशाल द्वितीय, शिवा तृतीय।
100 मीटर रेस में योगेश प्रथम, संगम द्वित्तीय, दीपांशु तृतीय, 20 वर्षीय बालक वर्ग में कुलदीप सिंह प्रथम, अंश द्वितीय, 100 मीटर रेस में ऋषभ प्रथम, अमन कुमार द्वितीय, 800 मीटर रेस में कुलदीप सिंह प्रथम, शिवम द्वितीय, दिलीप तृतीय।
400 मीटर रेस में शिवम यादव प्रथम, ऋषभ द्वितीय, आकाश तृतीय 16 वर्षीय बालक 800 मीटर रेस में सौरभ तालियां प्रथम, विकास यादव द्वितीय एवं तृतीय, 100 मीटर रेस में आकाश राणा प्रथम, शिवम यादव द्वितीय, अमित तृतीय, 300 मीटर रेस में आकाश राणा प्रथम, राजेश यादव द्वितीय, आयुष तिवारी तृतीय स्थान पर रहे।