फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसे में युवक की मौत, अलग-अलग हादसों में बुआ-भतीजी सहित नौ घायल

Sat, 16 Sep 2023 06:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि अलग-अलग हादसों में बुआ-भतीजी सहित नौ लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में ऑटो और ट्रक की टक्कर में घायल युवक की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक दो दिन पहले पुत्र और भतीजे के साथ घायल हो गया था। सुबह करीब 10 बजे आगरा में उसकी सांसें थम गईं। जबकि अलग-अलग हादसों में बुआ-भतीजी सहित 9 लोग घायल हुए हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र स्थित सुरेला गांव निवासी श्याम सिंह उर्फ श्यामवीर (45) की आगरा में इलाज के दौरान मौत हुई है। युवक अपने पुत्र कन्हैया और भतीजे प्रदीप कुमार को बुखार आने पर बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे के करीब ऑटो से मेडिकल कॉलेज उपचार कराने के लिए जा रहा था। तभी अनियंत्रित ट्रक ऑटो में टक्कर मार दी थी। 

यह भी पढ़ेंः- धर्मशाला की जमीन कब्जे का मामला: भाजपा नेता को महिलाओं ने बीच सड़क चप्पलों से पीटा, कपड़े फाड़े
विज्ञापन


हादसे में पिता, पुत्र और भतीजा तीनों घायल हुए थे। श्याम सिंह को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया था। यहां पर इलाज के दौरान उसने शनिवार को दम तोड़ दिया। जबकि थाना रिजोर शिकोहाबाद रोड स्थित गांव निधौली खुर्द के पास स्कूटी और बाइक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार गौरी शर्मा निवासी उम्मेदपुर और इसकी बुआ गीता निवासी शांतिनगर कोतवाली नगर घायल हो गईं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- चुनौती बना डायरिया: तीन दिन से हो रहीं बच्चों की मौतें, अचानक होता उल्टी-दस्त और फिर थम गईं सांसें

वहीं बाइक सवार पुष्पेंद्र और इसका भाई मुनीष कुमार निवासी कठौली कोतवाली देहात भी घायल हुए हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव बदरिया निवासी बाइक सवार मुरारी लाल, प्रदीप, इसका भाई विक्की गांव के पास ही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुए हैं। थाना मारहरा क्षेत्र के गांव गहराना निवासी रंजेश देवी और इसका 5 वर्षीय पुत्र महेंद्र पैदल जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें