ठेकेदार से मिले रुपये गिनता पीडब्ल्यूडी का जेई ।
- फोटो : ETAH
एटा। लोक निर्माण विभाग के एक जेई का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह एक ठेकेदार से रुपये लेते दिखाई दे रहे हैं। यह पैसा एक प्रोजेक्ट का बजट पास कराने के नाम पर लेने की बात कही जा रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सीओ आवास के मरम्मत का काम किया गया। इसके लिए टेंडर जारी हुआ। टेंडर जारी होने के बाद ठेकेदार ने अपना बजट पास कराया।
बजट पास कराने और निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार ने जेई गजेंद्र कुमार से संपर्क किया। ठेकेदार के मुताबिक लेनदेन का मामला तय हुआ, लेकिन रुपये देते समय ठेकेदार ने चुपके से वीडियो बनवा लिया। जिसे वायरल कर दिया। वीडियो में ठेकेदार द्वारा दिए गए रुपये जेई गिनता हुआ नजर आ रहा है। जिसमें छह हजार रुपये की बात कही जा रही है।