फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: मंडी समिति से दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी का गुल्लक चुराकर फुर्र हुए चोर, पीड़ित बोला-12 लाख रुपये थे उसमें

Sun, 22 Oct 2023 07:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में मंडी समिति से दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी का गुल्लक चुराकर चोर फुर्र हो गए। पीड़ित ने कहा कि उसमें 12 लाख रुपये थे। 
विज्ञापन
Etah: मंडी समिति से दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी का गुल्लक चुराकर फुर्र हुए चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार की दोपहर शातिर चोरों ने गल्ला व्यापारी की आढ़त से उसकी गुल्लक पार कर दी। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार चोर फुर्र हो गए। गुल्लक में करीब 12 लाख रुपये की नकदी थी। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा। फोन करने के बाद भी घंटों तक पुलिस नहीं पहुंची। इससे व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त रहा।   

विज्ञापन


घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के मंडी समिति की है। यहां व्यापारी दिनेश कुमार की आढ़त है। रविवार की दोपहर वह आढ़त के बाहर बैठे किसानों के साथ धान खरीदने का सौदा करने में मशगूल थे। इसी बीच बाइक से दो युवक आए। वह कुछ देर तक इधर उधर करते रहे। इसके बाद दिनेश को व्यस्त देखकर वह आढ़त की तरफ गए। वहां रखा रुपयों से भरा गुल्लक लेकर फुर्र हो गए। 

यह भी पढ़ेंः- UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम..., शर्मसार हो गए परिवार के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश ने देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने आसपास वाले लोगों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित पास में ही स्थित मंडी पुलिस चौकी पहुंचा। वहां उसने चोरी की सूचना दी। पुलिस ने उससे शिकायत लिखकर देने को कहा। दिनेश ने बताया कि गुल्लक में करीब 12 लाख रुपये की नकदी थी। बताया कि सूचना के बाद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची। काफी देर से पहुंची। इससे व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। देर से पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें