फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: चालक को झपकी आने से पलटा लोडर, एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल; मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर

Sun, 22 Oct 2023 06:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में चालक को झपकी आने से लोडर पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र में हाईवे स्थित गांव भदवास के पास रविवार तड़के करीब चार बजे लोडर (छोटा हाथी) पलट गया। इस हादसा में एक महिला सहित 5 लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चालक को झपकी आने से हादसा होने की बात कही जा रही है। जबकि अन्य हादसों में भी 5 लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली के थाना नागलोई क्षेत्र स्थित मुद्रिका निवासी आशीष कुमार, अनिल कुमार, इसका बेटा विक्की, आदेश कुमार और कमलेश देवी घायल हुए हैं। सभी लोग लोडर में सवार होकर आ रहे थे। तभी चालक को झपकी आ जाने के चलते लोडर बेकाबू होकर खाई में पलट गया। घायलों को मेडिकल कॉलेज में सुबह 5 बजे पुलिस ने भर्ती कराया। 

यह भी पढ़ेंः- Agra : रात में बनाई ...और सुबह हाथ से ही उखड़ गई सड़क, कई जगह पड़ीं दरारें; ठेकेदार ने जल निगम पर फोड़ा ठीकरा
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि टेंपो सवार एटा में ही किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे थे, तभी हादसा हो गया। सभी को हल्की चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य के लिए चले गए। जबकि कस्बा निवासी रजनी देवी बाइक की चपेट में आने से घायल हुई है।

कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव लालपुर मरथरा के पास रविवार की दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार नवीन कुमार निवासी बरसोड़ा थाना अमांपुर जिला कासगंज और विनयपाल निवासी न्यू संजय नगर कालोनी कोतवाली नगर गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम..., शर्मसार हो गए परिवार के लोग

दोनों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। वहीं अन्य हादसों में सोनू निवासी बनगांव कोतवाली नगर और नपेंद्र निवासी जैथरा शनिवार देर शाम घायल होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए हैं। सोनू को रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें