मारहरा। गांव नगला तुला में गाली देने का विरोध करने पर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कुछ समय बाद मारपीट हुई। जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नगला तुला निवासी प्रीती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि मंगलवार शाम लगभग 6.30 बजे घर के सामने आकर गांव के ही सुरजीत, सोनू, अंकित यादव, लोकेंद्र, शरद यादव और सुरजीत व अंकित की पत्नी बेवजह गालियां देने लगीं। विरोध किया तो सड़क पर आकर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडो व लात-घूंसो से पीटने लगे। एक महिला के सिर व हाथ-पैर में चोट आई है।
पुत्र विवेक बचाने आया तो उसको भी बुरी तरह से पीटा। इसके बाद आरोपियों ने घर में ईंट-पत्थर फेंककर अन्य परिजन को भी घायल कर दिया। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।