फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तनाव में युवती ने खुद को लगाई आग, 90 फीसदी जली

Sun, 22 Oct 2023 01:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात करीब 2 बजे युवती ने खुद को आग लगा ली। इसके बाद परिजन निजी चिकित्सकों के पास इलाज कराते रहे। जब तबीयत ज्यादा खराब हुई तो सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। 90 फीसदी जलने के कारण हालत नाजुक होने पर आगरा रेफर किया गया है। गांव पट्टी निवासी प्रदीप कुमार की पुत्री नम्रता (26) ने रात में खुद को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों से घिर जाने के बाद चीख-पुकार मचने पर परिजन की नींद टूटी तो किसी तरह से आग को बुझाया गया। लेकिन तब तक काफी जल चुकी थी। इसके बाद परिजन निजी चिकित्सक के पास लेकर गए, यहां उपचार किया गया। लेकिन हालत खराब होती चली गई। तब सीएचसी लेकर गए और बाद में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने 90 फीसदी जला होने पर आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि बेटी मानसिक रूप से पीड़ित चल रही है, इसके चलते उसने खुद ही अपने पहने कपड़ों में शुक्रवार की रात करीब 2 बजे आग लगा ली। चीख पुकार पर किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। तब इलाज के लिए लेकर निजी डॉक्टर के पास गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो पाने के बाद मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां से एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। लेकिन पिता ने यह नहीं बताया कि युवती किस बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान है। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि युवती के जलने की कोई सूचना थाने पर नहीं है। अगर कोई सूचना आती है तो जांच कराई जाएगी।

मां की मौत के बाद से था तनाव
गांव वालों के मुताबिक युवती अपनी मां संगीता की मौत के बाद से तनाव में थी। इसी साल 22 मार्च को उनकी मौत बीमारी से हो गई थी। जिसके बाद युवती मानसिक रूप से परेशान रहने लगे। उसका आगरा में उपचार भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें