फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/अलीगंज। अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव ससौता दोषपुर निवासी 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन गांव के ही एक व्यक्ति पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। गांव ससौता दोषपुर निवासी 15 वर्षीय सुरभि पुत्री तेजराम मंगलवार को बकरी चराने गई। शाम को वापस न आने पर उसकी मां सरवती देवी ने खोजबीन शुरू की। गंभीर अचेत अवस्था में वह एक खेत में पड़ी मिली। कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सुरभि की मां ने बताया कि मंगलवार सुबह गांव में टहनी तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि उसके पिता की हत्या कुछ समय पूर्व गांव के ही लोगों ने कर दी थी। किसी के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिखाई थी। संभवत: उन्हीं लोगों द्वारा हत्या की गई है। अलीगंज कोतवाली प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि परिजनों द्वारा किशोरी की मौत की सूचना दी गई। जिस पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोप संबंधी कोई सूचना नहीं दी गई है। पता लगा है कि मां के डांटने पर किशोरी घर से चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें