फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड पर मंगलवार की देर शाम एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया। कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव भगीपुर निवासी 30 वर्षीय राहुल पुत्र सुभाष गुप्ता अपने साथी आदित्य पुत्र गिरीशचंद्र के साथ कुछ कार्य से बाइक से बाजार आया था। दोनों जीटी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें राहुल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घायल आदित्य को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर रात में ही पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिली है। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें